Lakhpati Didi Yojana की शुरुआत 15 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हुई। इस योजना को शुरू करने का सरकार का उद्देश्य 3 करोड़ से अधिक महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को बिना ब्याज के ₹5,00,000 तक का ऋण मिलेगा। साथ ही, उन्हें अपना व्यापार करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे महिलाओं को अधिक से अधिक मुनाफा होगा, और वे लखपति बन सकेंगी।
Lakhpati Didi Yojana का विवरण
पोस्ट का नाम | लखपति दीदी योजना ऑनलाइन आवेदन करें |
योजना का नाम | लखपति दीदी योजना |
कब शुरू हुई | 15 अगस्त 2023 |
शुरू किसने की | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी |
लाभ | महिलाओं को कम से कम ₹1, लाख वार्षिक आय |
लाभार्थी | देश की महिलाएं |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफ़लाइन/ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://lakhpatididi.gov.in/ |
Lakhpati Didi Yojana क्या है?
लखपति दीदी योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की कोशिश की गई है। योजना के तहत देश की महिलाओं को ₹5,00,000 तक का बिना ब्याज वाला ऋण दिया जाएगा, ताकि वे अपना काम शुरू कर सकें और अपने व्यवसाय की मालिक बन सकें।
Lakhpati Didi Yojana 2025 का उद्देश्य
दीदी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे लाना है, जिससे वे सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। इस योजना के माध्यम से महिलाओं का आर्थिक विकास होगा और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।
योजना के अंतर्गत महिलाओं के व्यवसाय और अन्य आय के साधनों को संकलित किया जाएगा, जिससे उनकी सालाना आय में कम से कम ₹1,00,000 की बढ़ोतरी सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, महिलाओं को व्यवसाय से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे अपने व्यवसाय को योजनाबद्ध तरीके से संचालित कर सकें।
Lakhpati Didi Yojana के लाभ
लखपति दीदी योजना के लाभ निम्नलिखित हैं:
- ऋण व्यवस्था:
इस योजना के अंतर्गत देश की महिलाओं को व्यवसाय करने के लिए ₹5,00,000 तक का बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। - प्रशिक्षण:
महिलाओं को अपने व्यवसाय से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा, जैसे कृषि, पशुधन विकास आदि। - व्यवसाय का विस्तार:
महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को वैश्विक बाजार से अंतरराष्ट्रीय बाजार तक उतारा जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्पादों की बिक्री में अधिक मुनाफा होने की संभावना रहेगी। - स्वयं सहायता समूहों का लाभ:
महिलाओं को स्वयं सहायता समूह (SHG) के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जाएगी। - 20 से अधिक मंत्रालयों से सहयोग:
महिलाओं को 20 से अधिक मंत्रालयों और पदनामों के सहयोग से यह योजना प्रदान की जा रही है।
Lakhpati Didi Yojana की पात्रता एवं मापदंड
लखपति दीदी योजना की पात्रता निम्नलिखित हैं:
- Lakhpati Didi Yojana में आवेदन करने वाली महिला भारत की नागरिक होनी चाहिये।
- अभी तक महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिलाएं स्वयं सहायता समूह उससे जुड़ी होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹3,00,000 तक या इससे कम होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य किसी सरकारी पद पर आसीन न हो।
Lakhpati Didi Yojana 2025 के आवश्यक दस्तावेज
लखपति दीदी योजना में आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाणपत्र
- बैंक खाते का विवरण
- पैन कार्ड
- अध्यता प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Lakhpati Didi Yojana में ऑनलाइन आवेदन
यदि आप इस योजना में ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो निम्नलिखित प्रक्रिया को पूरा करें:
- सबसे पहले आपको लखपति दीदी योजना की सरकारी वेबसाइट https://lakhpatididi.gov.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट ओपन होते ही होमपेज खुलेगा, जहाँ पर आपको योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए साइन अप का बटन दबाना है।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करनी होगी और मोबाइल नंबर डालना होगा।
- आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे आपको दिए गए स्थान पर दर्ज करना होगा।
- अब आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है।
- अगले चरण में आपके सामने लखपति दीदी ऑनलाइन आवेदन का फॉर्म खुलेगा, जिसे आपको सही तरीके से भरना है।
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रति अपलोड करें।
- फॉर्म को अच्छे से जाँच लें, यदि कोई जानकारी गलत हो तो उसे सही कर लें।
- अब “Submit” बटन दबाकर फॉर्म को जमा कर दें।
Lakhpati Didi Yojana में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए प्रक्रिया
इस योजना में ऑफलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको अपने राज्य में महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में जाकर एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरें।
- ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी गई जानकारी आपके दस्तावेजों से मेल खाती हो।
- अब आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न करनी होगी।
- फॉर्म भरने के बाद निर्धारित विभाग में जमा करवा दें।
- फॉर्म जमा करवाने के बाद रसीद लेना न भूलें।
Read Also:
Ladki Bahin Yojana Approved List
Bihar Ration Card Apply Online
Pradhan Mantri Mudra Yojana Loan
Lakhpati Didi Yojana ऑनलाइन आवेदन से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न
1. लखपति दीदी योजना क्या है?
लखपति दीदी योजना सरकार की एक योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹5,00,000 तक का बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
2. लखपति दीदी योजना में आवेदन कैसे करें?
लखपति दीदी योजना में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प खुले हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के कार्यालय में जाकर फॉर्म प्राप्त करें और जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म को भरकर जमा करें।
इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है, जिसके लिए महिला को सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी आवेदन किया जा सकता है।
3. लखपति दीदी योजना के अंतर्गत कौन-कौन पात्र हैं?
स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई वे महिलाएं जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है, आवेदन कर सकती हैं।
आवेदक महिला भारत की नागरिक होनी चाहिए।
यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए है।
महिला के परिवार से कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
महिला का परिवार इनकम टैक्स दाता नहीं होना चाहिए।
4. लखपति दीदी योजना में महिलाओं को किस प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाता है?
कृषि, पशुधन विकास एवं महिलाओं को उनके व्यापार से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता है।
5. लखपति दीदी योजना से क्या लाभ हैं?
लखपति दीदी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का एक प्रयास है, जिससे महिलाओं की आय में वृद्धि होगी और वे अपने परिवार व व्यवसाय को आसानी से चला सकेंगी।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।