Ladki Bahin Yojana Approved List 2025: लड़की बहिन योजना की नयी सूची जारी की गई है, जल्दी जांच करें

महाराष्ट्र सरकार द्वारा “ladki bahin yojana” के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में से लाभार्थियों की जिलेवार सूची जारी कर दी गई है। इस योजना के अंतर्गत उन महिलाओं का चयन किया गया है जो वास्तव में इस योजना की पात्र थीं। इन सभी महिलाओं को दिसंबर माह की किस्त से ही योजना की शुरुआत के रूप में देखा जा सकता है।

“Ladki bahin yojana” की approved list आधिकारिक वेबसाइट या नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है ।

“माझी लड़की बहिन योजना” में आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2024 से ऑनलाइन माध्यम से शुरू की गई थी। अगस्त माह से अब तक पात्र महिलाओं के बैंक में नामांकन की योजना बनाई गई है।

राज्य सरकार द्वारा जारी की गई सूची में शामिल सभी पात्र महिलाओं को अगस्त से नवंबर तक ₹1500 प्रति माह की दर से राशि प्रदान की गई है। दिसंबर से यह राशि ₹2100 प्रति माह कर दी गई है।

जिन महिलाओं ने इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया था और वे अपना नाम सूची में जांचना चाहती हैं, वे हमारे साथ बनी रहें। इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। इसमें हम आपको अनुमोदित सूची की जांच प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देंगे।

आप केंद्र सरकार या राज्य सरकार की सभी सरकारी मंजूरी योजनाओं की जानकारी bhartmati.com पर प्राप्त कर सकते हैं।

Ladki Bahin Yojana की स्वीकृत सूची का विवरण

योजना का नाममाझी लड़की बहिन योजना
योजना का लाभमहिला को प्रति माह ₹1500
शुरू किसने कीमुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे
कब शुरू हुईमहाराष्ट्र बजट 2024
लाभार्थी महाराष्ट्र राज्य की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं की आर्थिक रूप से मदद करना
प्राप्त राशि₹1500 महीना
लड़की बहिन योजना एपनारी शक्ति दूत ऐप
हेल्प लाइन नंबर181
आवेदन प्रक्रियाऑफ़लाइन /ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटलड़की बहिन योजना स्वीकृत सूची

Ladki Bahin Yojana की स्वीकृति सूची

लड़की बहिन योजना के अंतर्गत जो महिलाएं पात्र हैं उनका आवेदन स्वीकृत किया गया है और इस योजना के लिए उन्हीं महिलाओं का चयन किया गया है जो वास्तव में इसकी पात्र थीं।

दिसंबर माह 2024 में ladki bahin yojana को अंतिम रूप दिया गया है। अगस्त माह से लेकर दिसंबर तक सभी महिलाओं की स्वीकृत राशि ₹1500 प्रति माह के हिसाब से उनके बैंक में डीबीटी के माध्यम से दी गई है। इस योजना के अंतर्गत दिसंबर माह से ₹2100 की वित्तीय सहायता प्रत्येक महिला को प्रदान की जाएगी। यह योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा जिलेवार लागू की गई है। लड़की बहिन योजना में लाभार्थी बहिनें स्वीकृत वेबसाइट पर जाकर सूची को पीडीएफ में डाउनलोड कर सकती हैं और उसकी जांच कर सकती हैं।

महिला आवेदक को एक पावती नंबर दिया गया है। उस पावती नंबर को डालकर महिलाएं योजना की सूची में अपना नाम देख सकती हैं। हर एक महिला का अपना पावती पर नामांकन संख्या मौजूद है।

महिलाएं सूची की जांच करने के लिए किसी सीएससी सेंटर पर जाकर या महिला ग्राम पंचायत जाकर सूची की जांच कर सकती हैं। जो महिला लड़की बहिन योजना के अंतर्गत जिलावार सूची की जांच करना चाहती है, वह अपने जिले की नगर निगम की वेबसाइट पर ही जांच कर सकती है। यदि आप नगर निगम की वेबसाइट पर जांच नहीं कर पाती हैं तो ग्राम पंचायत द्वारा सूची की जांच की जा सकती है। योजना में आवेदन स्वीकार करने के 15 दिन बाद ही पात्र महिला की सूची जारी की जाती है।

माझी Ladki Bahin Yojana के लिए पात्रता

माझी लड़की बहिन योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता निम्नलिखित हैं:

  • Ladki bahin yojana के अंतर्गत केवल महाराष्ट्र राज्य की निवासी महिलाओं को ही चुना जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य की सभी विधवा, तलाकशुदा, वंचित, निराश्रित एवं बधिर महिलाएं पात्र हैं।
  • आवेदनकर्ता  की आयु 21 वर्ष से 65 वर्ष होनी चाहिए।
  • महिला के पास आधार कार्ड होना आवश्यक है।
  • आवेदक महिला के परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स दाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला के परिवार में ट्रैक्टर को छोड़कर कोई अन्य चारपहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता आवश्यक है, जिसमें डीबीटी (Direct Benefit Transfer) सुविधा उपलब्ध हो।

Ladki Bahin Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

लड़की बहिन योजना के अंतर्गत स्वीकृत राशि 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित हैं:

  • आय प्रमाणपत्र / राशन कार्ड
  • निवास प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाणपत्र या स्कूल से प्राप्त टीसी
  • हमी पत्र (स्वीकृति पत्र)
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाते का विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Ladki Bahin Yojana आवेदन कैसे करें?

Ladki bahin yojana की आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  • बहिन योजना में आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता को सीएससी सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक सेंटर या ग्राम पंचायत के कार्यालय जाना है।
  • वहाँ से आपको माझी लड़की बहिन योजना का फॉर्म लेना है। आवेदन फॉर्म में मांगी गई जरूरी जानकारियां ध्यानपूर्वक दर्ज करें। जैसे नाम, पता, आधार कार्ड का नंबर, जन्मतिथि, बैंक का खाता नंबर, आइएफएससी कोड इत्यादि आप ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • भरे हुए आवेदन पत्र के साथ दस्तावेजों की प्रति भी संलग्न करें।
  • आवेदन पत्र एवं सभी दस्तावेजों के साथ हमी पत्र भी लगाना है।
  • महिलाओं का आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा और फोटो खींचकर केवाईसी की जाएगी।
  • स्वीकृत होने के 15 दिन बाद आप सूची में नाम चेक कर सकती हैं।

Ladki Bahin Yojana स्वीकृत सूची की जांच करें

लड़की बहिन योजना स्वीकृत सूची में अपना नाम जांच करने के लिए महिलाओं को नारी शक्ति दूत एप, ladkibahin.maharashtra.gov.in पोर्टल, testmmmlby.mahaitgov.in वेबसाइट, या नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी जांच की जा सकती है। 

Read Also:

लड़की बहिन योजना की सूची के अंतर्गत पूछे जाने वाले प्रश्न:

1. Ladki bahin yojana में नाम कैसे चेक करें?


लड़की बहिन योजना में जिलेवार सूची बनाई गई है। सूची में अपना नाम चेक करने के लिए, अपने जिले की नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर या अपनी ग्राम पंचायत में जांच की जा सकती है।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आवेदन की स्थिति पर क्लिक करें।
  • आवेदक पावती पर अंकित रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।

2. Ladki bahin yojana में मिलने वाली आर्थिक सहायता की राशि कितनी है?


लड़की बहिन योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है, जो महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से जारी की जाती है।

3. लड़की बहिन योजना की शुरुआत कब की गई?


महाराष्ट्र सरकार द्वारा लड़की बहिन योजना की शुरुआत 2024 के बजट में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा घोषित की गई।

4. लड़की बहिन योजना के अंतर्गत नए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कब शुरू होगी?


लड़की बहिन योजना के अंतर्गत नए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 फरवरी 2025 से शुरू की जा सकती है।

5. माझी लड़की बहिन योजना की पात्र कौन-कौन महिलाएं हैं?


माझी लड़की बहिन योजना की पात्र महिलाएं:

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं
  • निराश्रित महिलाएं
  • विधवा महिलाएं
  • तलाकशुदा महिलाएं
  • एससी, एसटी या दिव्यांगजन महिलाएं
Scroll to Top